हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    चीन में दर्ज किये गये कोरोना 2,086 नए मामले

    Coronavirus in China

    बीजिंग। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जन्मस्थली चीन में इस संक्रमण के 2,086 नए मामले सामने आए। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले यहां पर इस जानलेवा विषाणु से ग्रसित 1,787 नए लोग पाए गए थे। यह पर शुक्रवार को दर्ज किए गए नए मामलों में 1,730 उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन में, 260 शंघाई में और 21 एक अन्य पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के हैं।

    इसके अलावा यह विदेशों से आए हुए 43 नए लोग भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इससे एक दिन पहले यहां पर विदेशों से आए हुए 40 को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। यहां पर शुक्रवार को 4,307 मरीज इस महामारी से ठीक हुए। मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड -19 के रोगियों की संख्या 27,128 है, जिसमें 58 गंभीर स्थिति में थे। यहां पर शुक्रवार को कोविड -19 से किसी की मौत की सूचना नहीं है। मरने वालों की संख्या 4,638 पर अपरिवर्तित बनी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here