हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना मामले ...

    कोरोना मामले 93 लाख से पार , 87 लाख स्वस्थ

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के 43 हजार से अधिक नये मामले सामने से संक्रमितों का आंकड़ा 93 लाख से पार हो गया है तथा सक्रिय मामलों की दर में वृद्धि जारी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 43,082 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 93.09 लाख हो गया। नये मामलों के साथ सक्रिय मामले 3211 बढ़े और यह संख्या 4.55 लाख हो गयी। इस दौरान 39,379 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर अब तक 87.18 लाख लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 492 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,715 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.89 प्रतिशत और रिकवरी दर 93.65 हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1526 रहे और केरल में सर्वाधिक 5970 मरीज स्वस्थ हुए जबकि दिल्ली में सबसे अधिक 91 लोगों की जानें गयी। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर अब 87,014 हो गये हैं। राज्य में दूसरे दिन भी 65 की संख्या में मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,813 हो गया है , वहीं अभी तक 16.68 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.16 लाख से अधिक हो गयी और सक्रिय मामले 619 कम होकर 64,615 हो गये हैं जबकि 2148 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों में फिर वृद्धि हुई और इसकी संख्या 447 बढ़कर अब 38,734 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 91 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8811 हो चुकी है जबकि पांच लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।