हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कोरोना नेगेटि...

    कोरोना नेगेटिव आई 45 वर्षीय महिला को मिली सिविल अस्पताल से छुट्टी

    Corona Negative

     कोरोना पॉजिटिव 24 मरीजों का चल रहा है सिविल अस्पताल में ईलाज (Corona Negative )

    मानसा। सिविल अस्पताल मानसा में आईसोलेट किए कोरोना पॉजिटिव में से जिस मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी उसको आज सिविल हस्पताल मानसा से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. लाल चंद ठकराल ने बताया कि पिछले 40 दिनों से सिविल अस्पताल मानसा में ईलाज करवा रही कोरोना पीड़िÞत 45 वर्षीय महिला निवासी बुढलाडा की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    सिविल सर्जन ने बताया कि इस महिला की 3अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सिविल अस्पताल मानसा में आईसोलेट कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब तक मानसा में कोरोना पॉजिटिव केस 33 हैं, जिनमें से 9मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल में से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और 24 मरीजों का ईलाज सिविल अस्पताल मानसा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख-रेख में चल रहा है। इस मौके सीनियर मैडीकल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुनील बांसल, डॉ. पंकज गर्ग, सुखमिन्दर सिंह मास मीडिया अधिकारी और स्टाफ उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।