हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना जांच का कुल आंकड़ा 15 करोड़ के पार

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में देश में कुल जांच का आंकड़ा नौ दिसम्बर को 15 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 10 दिसम्बर को जारी आंकड़ो में बताया गया कि नौ दिसम्बर तक कुल जांच का आंकड़ा 15 करोड़ सात लाख 59 हजार 726 पर पहुंच गया है। नौ दिसम्बर को 09 लाख 22 हजार 959 कोरोना जांच की गईं। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।