हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना जांच का आंकड़ा साढ़े 12 करोड़ के पार

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 15 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा साढ़े 12 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 15 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 56 लाख 98 हजार 525 पर पहुंच गया है।

    यह भी पढ़े – 43 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना काे दी मात, रिकवरी दर हुई 93.27 फीसदी

    इसमें 15 नवंबर को आठ लाख 61 हजार 706 जांच की गई। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।