हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना वायरस ...

    कोरोना वायरस से भारत में मौत का आंकड़ा 300 के पार

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus (कोविड-19) संक्रमण के 900 से अधिक नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 34 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 909 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके कुल 9152 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 71 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना संक्रमित 857 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

    • देशभर में अब तक 9152 पॉजिटिव केस
    • देश में अबतक 308 मरीजों की हो चुकी मौत है
    • दिल्ली में अब तक 43 हॉटस्पॉट सील किए गए
    • दिल्ली एम्स में तैनात ASI कोरोना पॉजिटिव
    • महाराष्ट्र में 2000 के करीब संक्रमित
    • कई राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन
    • अब तक कराए गए 1.86 लाख टेस्ट

    तेलंगाना में अब तक 504 लोग संक्रमित हुए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। केरल में 364 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में एक दिन में 147 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 700 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 452 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 381 और कर्नाटक में 214 लोग संक्रमित हैं तथा छह-छह लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 207 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।