हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सिद्धार्थनगर ...

    सिद्धार्थनगर में पांच नेपाली भेजे गये क्वारंटीन सेंटर

    Coronavirus

    सिद्धार्थनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सीमा पार करने का प्रयास कर रहे पांच नेपाली युवकों को सशस्त्र सीमा बल के जवानो ने पकड़ कर क्वारंटीन कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम पकड़े गये युवकों की स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हे शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर क्वॉरेंटाइन करा दिया गया।

    उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक मुंबई से लौटने के बाद घर जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की ताक में थे कि तभी सशस्त्र सीमा बल ने उन्हें दबोच लिया। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए सभी नेपाली युवक मुंबई से पैदल ही अपने घर लौट रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।