हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश कोरोना का खौफ...

    कोरोना का खौफ : विदेशों से आने वाले लोगों पर सरकार की कड़ी नजर

    Coronavirus in America

    50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में कोरोना वायरस के दो मरीज मिलने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से सक्रियता और अधिक बढ़ा दी गई है। खासकर एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम में सरकार का सबसे अधिक फोकस है। क्योंकि यहां पर काफी संख्या में विदेशी लोग भी रहते हैं। यहां से विदेशों से आने वालों में ही अभी तक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसलिए यहां पर 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव ने की समीक्षा

    बुधवार को यहां हालातों की समीक्षा बैठक लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा करने के साथ कोराना वायरस कोविड-19 के खतरे से निपटने के अलग से प्लान भी तैयार किया। राजीव अरोड़ा ने नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त की अध्यक्षता में एक-कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी निजी अस्पतालों के साथ समन्यवय स्थापित करेगी।

    नगर निगम को ई-मेल पर भेजें शिकायतें

    नगर निगम गुुरुग्राम में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों को अब निगम कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। निगम ने यह कोरोना वायरस को देखते हुए निर्णय लिया है कि जिनकी समस्याएं हैं, वे नगर निगम को ई-मेल करें। अधिक लोगों के कहीं पर भी एकत्रित होने पर रोक है। निगम की ओर से सभी अधिकारियों की ई-मेल आईडी जारी कर दी गई है। निगम की वेबसाइट पर यह देख सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सैनेटाइजर और थर्मल स्कैनर गेट पर रखे गए हैं।

    पीड़ितों के संपर्क में आए लोगों पर भी निगरानी

    गुरुग्राम में दो केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इन दोनों लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। वहीं ही कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सरकार पहले ही स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा कर चुकी है। सिनेमाघर, जिम, नाइट क्लब भी एहतियाती तौर पर 31 मार्च तक बंद हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।