हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भारत में कोरो...

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से पार

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देशभर में Coronavirus ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 3591 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है और इसी अवधि में 89 मरीजों की मौत के बाद अब तक कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1783 हो गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 52952 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1084 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 15267 पर पहुंच गयी है।

    Coronavirus | कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में एक हजार से अधिक 1233 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 16758 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 34 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 651 हो गयी है। वहीं राज्य में 3094 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 380 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 6625 हो गयी है तथा 28 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 396 पर पहुंच गयी है तथा 1500 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।