हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3099 पहुंची, पांच की मौत

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 38 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद मंगलवार को इसकी संख्या बढकर 3099 पहुंच गयी तथा पांच लोगों की मौत हो गयी है। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 14, जोधपुर में चार, चत्तौडगढ में 9, टोंक में दो, कोटा में आठ एवं भरतपुर में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार आज पांच लोगों की मौत हो गयी। राज्य में इन जानलेवा विषाणु से मृतको की संख्या बढकर 82 हो गयी है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 172, अलवर में 12, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में तीन, भरतपुर में 115, भीलवाडा में 37, बीकानेर में 38, चित्तौडगढ में 99, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 15, डूंगरपुर में सात, हनुमानगढ में 11, जयपुर में 1036, जैसलमेर में 35, झालावाड 41, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 725, करौली में तीन, कोटा में 220, नागौर में 119, पाली मे 28, प्रतापगढ में चार, राजसमंद चार, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे सात, टोंक में 136, उदयपुर में 15 पाॅजिटिव मरीज सामने आये है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।