हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित संख्या 7645 पहुंची, दो की मौत

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 109 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही इसकी संख्या बढकर आज 7645 पहुंच गयी तथा 172 लोगों की मौत हो गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक झालावाड में 64, कोटा में 16, नागौर में 12, राजधानी जयपुर एवं भरतपुर में छह-छह, झुंझुनू में दो तथा बीकानेर, दौसा एवं करौली में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार बुधवार को दो करोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 172 लोगों की मौत हो गयी है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 309, अलवर में 51, बांसवाडा में 85, बारां मे पांच, बाडमेर में 91, भरतपुर में 149 भीलवाडा में 127, बीकानेर में 86, चित्तौडगढ में 174, चुरू में 85, दौसा 46, धौलपुर मे 43, डूंगरपुर में 331, गंगानगर में दो, हनुमानगढ में 14, जयपुर में 1866, जैसलमेर में 68, जालोर में 154 झालावाड 135, झुंझुनू में 98, जोधपुर में 1278, बीएसएफ 48, करौली में 11, कोटा में 412, नागौर में 416, पाली मे 360, प्रतापगढ में 13 राजसमंद 126, सवाई माधोपुर में 19, सीकर में 151 सिरोही 139 टोंक में 159 उदयपुर में 517 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक तीन लाख 37 हजार 159 सैंपल लिए जिसमें से 7645, पाॅजिटिव तीन लाख 26 हजार 368 नेगेटिव तथा 3146 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस 3190 है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।