हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    कोरोना से दुनियाभर में 7.16 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

    Coronas active cases reduced by four lakhs

    वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 7.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 04 हजार 516 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.60 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि करीब 2.98 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    यह भी पढ़े – कोरोना रिकवरी दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंची

    संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 98.57 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 93.57 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.56 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गयी है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 68.80 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.81 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो गयी है, 45,923 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,671 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

    ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 18.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 64,123 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इटली में अब तक 18.25 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 64,036 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 18.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,199 लागों की मौत हुयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।