हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश दुनिया के मुक...

    दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार हुई कम

    Coronavirus

    देश में अब तक 44 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका | Coronavirus

    • कोरोना के 12 हजार से अधिक आए नए मामले
    • देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.13

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में एक दिन में 12 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं हालांकि इसकी तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी दर में बढ़ोतरी और सक्रिय मामलों की दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस बीच देश में अब तक 44 लाख 49 हजार 552 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,899 नये मामले सामने आये , जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ सात लाख 90 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 17,824 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 80 हजार 455 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 5032 घटकर 1.55 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 107 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 703 हो गया। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.13 और सक्रिय मामलों की दर 1.44 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.43 प्रतिशत है।

    महाराष्ट्र:-

    पिछले 24 घंटों में 4068 सक्रिय मामले कम हुए और इनकी संख्या अब 38,762 रह गयी है वहीं सर्वाधिक 7030 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.43 लाख हो गयी है जबकि दूसरे दिन भी 30 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,169 हो गया है।

    केरल: इसी दौरान 44 सक्रिय मामले कम हुए हैं और 6380 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 69,365 रह गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8.71 लाख हो गया है जबकि 20 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3796 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली:-

    सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है और इनकी संख्या अब 1208 रह गयी है। वहीं छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10,864 हो गया है। दिल्ली में अब तक 6.23 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

    उत्तर प्रदेश: में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 242 कम होकर 4765 रह गये हैं। वहीं इस महामारी से 8674 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.87 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले कम होकर 5196 रह गये हैं और 10,195 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.55 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले आठ बढ़कर 2130 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.66 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5628 मरीजों की जान जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।