हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    कोरोना से 1.58 लाख लोगों की मौत, 23 लाख संक्रमित

    Corona in India

    बीजिंग/ जेनेवा/ नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus ‘कोविड-19’ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा 23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से कुल 23,06,468 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 158,902 हो गयी है। विश्वभर में अब तक 591,579 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

    भारत में कोरोना से अब तक 507 लोगों की मौत | Coronavirus

    भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 15712 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 507 लोगों की मौत हो गयी है। अब तक 2015 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। सीएसएसई की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं।

    विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 734,552 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 38,835 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 64,840 लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिका के बाद सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 23,227 लोगों की मौत हुई है और अब तक 175,925 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।