हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More

    अमेरिका में कोविड-19 से 5.49 लाख से अधिक लोगों की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.03 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,49,892 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,03,21,943 हो गयी है।

    अमेरिका का न्यूयाॅर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 50,067 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,404 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 58,988 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 48,134 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 33,247 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,527, मिशीगन में 17,056, मैसाचुसेट्स में 17,130 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 24,991 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री कोरोना से संक्रमित

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अल्वी ने सोमवार को टि्वटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। कोरोना से प्रभावित सभी लोगों पर ईश्वर की कृपा हो। मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, लेकिन इसकी दूसरी खुराक लेने के बाद ही एंटीबॉडी बनते हैं। मैं लोगों से लगातार एहतियात बरतने की अपील करता हूं।” इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि चीन में बनी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।