हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश कोरोना वायरस ...

    कोरोना वायरस : जिला में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं : सीएमओ

    Coronavirus Patients

    सिरसा, 30 मार्च। सीएमओ सुरेंद्र नैन ने कहा कि जिला में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिला में अब तक कुल 363 व्यक्ति बाहर से आए और सभी को टे्रस कर लिया गया है। इनमें से 136 ने अपना 28 दिन का क्वारंनटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। इस दौरान बाहर से आए 13 लोगों के सैंपल लिए गए, इनकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी प्रकार 15 लोकल ट्रांसमिशन के माध्यम से आए लोगों के सैंपल भी लिए गए जिनमें से 12 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 3 की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोरोना वायरस से संबंधी कोई जानकारी या सूचना के लिए स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 108 व फोन नम्बर 01666-241155 पर संपर्क कर सकते हैं।

    • इसके अलावा संबंधित जानकारी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रुम के दूरभाष नम्बर 01666-248882, 98123-00947 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।