महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं: महापौर

Ghaziabad News
Ghaziabad News: महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं: महापौर

नगर निगम शिवमय: कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे निगम अधिकारी और कर्मचारी

  • कावड़ महोत्सव के लिए निगम के 600 सफाई मित्रों की तैनाती, महिला कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम:विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: सावन माह के दौरान कावड़ यात्रा महोत्सव में जहां शहर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज रहा है, वहीं गाजियाबाद नगर निगम पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से भोलेनाथ के भक्तों की सेवा में जुटा हुआ है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निगम का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ कांवरियों की सेवा में लगा हुआ है। नगर निगम की विभिन्न शाखाओं,निर्माण, जलकल, स्वास्थ्य व प्रकाश विभाग द्वारा कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। Ghaziabad News

जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति जारी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग साफ-सफाई में मुस्तैदी से जुटा है। सड़कों और कावड़ शिविरों की निरंतर सफाई की जा रही है। प्रकाश व्यवस्था भी निरंतर जांची जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। नगर आयुक्त मलिक स्वयं शिविरों में पहुंचकर कांवरियों को भोजन वितरित कर रहे हैं। उन्होंने पुष्प वर्षा के आयोजन में भी सहभागिता की। नगर निगम द्वारा आयोजित साई उपवन शिविर को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया है। इस शिविर में नगर निगम के कर्मचारी सेवा भाव से कांवरियों को भोजन कराने, विश्राम और अन्य व्यवस्थाओं में लगे हैं। Ghaziabad News

महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और सफाई मित्रों का यह संयुक्त प्रयास अत्यंत सराहनीय है। सफाई मित्रों के लिए भगवा रंग की टी-शर्ट निर्धारित ड्रेस कोड के रूप में दी गई है, जिससे वे सेवा स्थल पर अलग से पहचाने जा सकें।नगर निगम द्वारा महिला कांवरियों के लिए अलग से विश्राम, स्नान व शौचालय की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर विशेष रूप से महिला सफाई मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है। Ghaziabad News

सफाई मित्रों का सफाई कार्य तीन शिफ्टों में जारी

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के जोनल सैनिटरी ऑफिसर ओमपाल के अनुसार कावड़ मार्ग पर 600 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। मिल्क, दुहाई गांव, मेरठ रोड तिराहा, सीमापुरी बॉर्डर, मोहन नगर, कौशांबी, इंदिरापुरम, वसुंधरा व गोविंदपुरम क्षेत्रों में सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।नगर निगम का यह प्रयास केवल व्यवस्थाएं संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जनमानस के बीच सेवा और भक्ति भाव का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

यह भी पढ़ें:– PM Modi UK-Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव यात्रा पर, करके लौटेंगे कुछ बड़ा!