हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश जानलेवा Cough...

    जानलेवा Cough Syrup : अब पानीपत में मिला कफ सिरप कंपनी का प्लांट

    Cough Syrup
    • Cough Syrup
    • जांच टीम के दौरे के बाद मालिक से रिकॉर्ड तलब
    • -गांबिया में मर चुके हैं जानलेवा कफ सिरफ के कारण 66 बच्चे

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत और बद्दी के बाद कफ सिरप ( Cough Syrup ) मामले की कड़ी पानीपत से जुड़ती नजर आ रही है। मेडन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी का एक यूनिट हरियाणा के जिला पानीपत में भी है। सेक्टर-25 में बने इस प्लांट की भी जांच शुरू की जा चुकी है। इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर विवेक गोयल से जांच टीम ने पूछताछ की है। जांच टीम ने कई डॉक्यूमेंट्स भी अपने कब्जे में लिये हैं। जो शक के घेरे में आए कफ सिरप से जुड़े हुए हैं। वहीं कंपनी के गेट पर मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी ने नोटिस भी चिपका दिया गया है।

    हरियाणा के पर्वतरोही नीतिश दहिया का उत्तराखंड में मिला शव

    सैंपल जांच के लिए भेजे गए

    ड्रग कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की एक संयुक्त टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। कंपनी के डायरेक्टर और सह डायरेक्टर को गांबिया सरकार की ओर से भी इस मामले में नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। सरकार इस कंपनी के प्लांट से 5 सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल लेबोरेटरी भी भेज चुकी है।

    स्टेट ड्रग कंट्रोलर की चुप्पी

    केंद्रीय टीमें लगातार इस मामले में जांच कर रही हैं, जबकि स्टेट ड्रग कंट्रोलर के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सैंपल के नमूनों की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। हालांकि हरियाणा के राज्य मंत्री अनिल विज खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही मामले से पर्दा उठ जाएगा।

    पानीपत प्लांट पर बढ़ाया पुलिस का पहरा

    जांच में कंपनी के पानीपत के सेक्टर-25 में प्लांट होने का खुलासा हुआ है। ऐसे में मामले को लेकर पानीपत की स्थानीय पुलिस भी एक्टिव हुई है। जिले के अधिकारियों ने प्लांट का दौरा करके हालातों का जायजा लिया। साथ ही मौके पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय टीमें इस प्लांट का भी दौरा करेंगी।

    इन देशों में कफ सिरप की सप्लाई

    • 1990 में रजिस्टर्ड कंपनी की एशिया के कई देशों में दवाओं की सप्लाई है।
    • इनमें अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया प्रमुख देश शामिल हैं।
    •   अलर्ट जारी करने के बाद कंपनी की जांच जारी है।
    • जांच में यह कहा जा रहा है कि कंपनी के कफ सीरप को संभावित
    • रूप से गांबिया में बच्चों की मौत से जोड़ा जा सकता है।

      अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here