हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 77.8 किलो हैर...

    77.8 किलो हैरोइन बरामद करने वाली काउंटर इंटैलीजैंस टीम सम्मानित

    Punjab Police
    एआईजी लखवीर सिंह व इंस्पैक्टर बलदेव सिंह को सम्मानित करते डीजीपी पंजाब गौरव यादव।

    डीजीपी गौरव यादव ने किया सम्मानित, दी पदोन्नति | Punjab Police

    • काउंटर इंटैलीजैंस के एआईजी लखवीर सिंह व इंंस्पैक्टर बलदेव सिंह सहित पुलिस पार्टी का विशेष सम्मान
    • फिरोजपुर की काऊंटर इंटैलीजैंस टीम ने बीते दिनों 77 किलो 800 ग्राम हैरोइन व असले सहित 4 समग्लरों को किया था काबू

    तलवंडी भाई (सच कहूँ/बसंत सिंह बराड़)। स्पैशल डीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी पंजाब व एडीजीपी काऊंटर इंटैलीजैंस पंजाब के निर्देशों के तहत फिरोजपुर की काऊंटर इंटैलीजैंस (Counter Intelligence) की टीम ने नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत बीते दिनों पाकिस्तान से आई हैरोइन व हथियारों की बड़ी खेप को पकड़ने पर फिरोजपुर दौरे दौरान डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आॅपरेशन में शामिल पुलिस पार्टी की हौंसला अफजायी करते हुए लखबीर सिंह एआईजी सीआई फिरोजपुर व इंस्पैक्टर बलदेव सिंह इंचार्ज सीआई यूनिट फिरोजपुर को डीजीपी कंमैंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया।

    उल्लेखनीय है कि लखबीर सिंह एआईजी, काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर के नेतृत्व में काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर की पुलिस पार्टी द्वारा 2 विभिन्न केसोंं में 4 समग्लरोंं को गिरफ्तार कर उनसे 77-800 किलोग्राम हैरोइन, 3 पिस्टल सहित 6 मैगजीन व 115 कारतूस बरामद कर भारत-पाकिस्तानी समग्लरों के समग्लिंग के नेटवर्क को तोड़ने में बहुत बड़ी सफलता हासिल की थी।

    डीजीपी ने शुक्रवार को उक्त अधिकारियों के अलावा पुलिस पार्टी में शामिल और कर्मचारी एसआई संजीव कुमार व एसआई जतिन्द्रजीत सिंह को इंस्पैक्टर रैंक, एएसआई जसपाल सिंह, एएसआई. गुरप्रीत सिंह, एएसआई सुखजिन्दर सिंह को सब इंस्पैक्टर रैंक, मुख्य सिपाही स्वर्ण सिंह, मुख्य सिपाही अमरदीप सिंह, मुख्य सिपाही गुरमिन्दर सिंह, मुख्य सिपाही सुखवंत सिंह, मुख्य सिपाही गुरविन्दर सिंह, मुख्य सिपाही सुखदेव सिंह को एएसआई रैंक में तरक्की देते हुए अपने हाथों से स्टार लगाकर नये रैकों पर पदोन्नित किए। Punjab Police

    यह भी पढ़ें:– बीमा क्लेम की मांग: किसान नेता गुरनाम चढूनी ने किया ये ऐलान…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here