हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश स्वच्छ ऊर्जा ...

    स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सौर ऊर्जा अभियान से जुड़े देशवासी: पीएम मोदी

    Narendra Modi
    Narendra Modi: स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सौर ऊर्जा अभियान से जुड़े देशवासी: पीएम मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों से सौर ऊर्जा अभियान से जुड़कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा है कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से देश में सौर ऊर्जा को लेकर व्यापक बदलाव आया है। यह आम नागरिक को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाता है इसलिए सबको इस अभियान से जुड़ना चाहिए। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी में कहा कि देश के छोटे-बड़े शहरों में घरों की छतों पर बड़ी संख्या में आज सौर पैनल लगे दिखाई दे रहे हैं। कुछ वर्ष पहले ये बहुत कम देखने को मिलते थे लेकिन अब इस योजना का प्रभाव देश के कोने-कोने में दिखाई देने लगा है।

    उन्होंने इस सन्दर्भ में गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की पायल मुंजपारा का उदाहरण दिया और कहा कि उनके जीवन में इस योजना से बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने सौर ऊर्जा से जुड़ी पहल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चार महीने का सौर तकनीशियन पाठ्यक्रम पूरा किया और अब एक कुशल सौर तकनीशियन के रूप में कार्य कर रही हैं। वह आसपास के जिलों में छतों पर सौर संयंत्र लगाने का काम कर रही हैं और इससे उन्हें प्रतिमाह अच्छी आय हो रही है।

    उत्तर प्रदेश के मेरठ के अरुण कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अरुण अब अपने क्षेत्र में ऊर्जा प्रदाता बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर के मुरलीधर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले उनकी खेती डीजल पंप पर निर्भर थी, जिससे हर वर्ष काफी खर्च होता था। सौर पंप अपनाने के बाद उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें ईंधन की चिंता नहीं रहती, सिंचाई समय पर होती है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। Narendra Modi

    यह भी पढ़ें:– अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किये: सेंटकॉम