हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में सांप के काटने से दम्पति की मौत

    Nainital News
    Snake: चंपावत में सांप के काटने से बुआ, भतीजे की मौत

    कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी, चारों बच्चे सुरक्षित | Snake

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। महानगर में सांप (Snake) काटने से दंपती की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक दंपती गांव थरीके में एक डेयरी में बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात डेयरी में सांप घुस गया। यहां कमरे में सबसे छोटे बेटे के साथ सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने शोर मचाया। नजदीक में ही रहते डेयरी मालिक और आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। उपचार दौरान पता चला कि व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। Snake

    मरने वालों की पहचान सुशील पासवान (40) और ललिता देवी (38) के रुप में हुई है।

    दंपती के चार बच्चे हैं। घटना के समय तीन बच्चे छत्त पर सो रहे थे जबकि एक बच्चा उनके साथ सोया था। थाना सदर की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि मरने वाले बिहार के रहने वाले हैं। दंपती अपने चार बच्चों (10 साल से लेकर ढाई साल तक) के साथ डेयरी में ही रह रहे थे, क्योंकि सुशील पिछले करीब दो साल से यहां डेयरी में काम कर रहा था। एएसआई ने बताया कि चारों बच्चे सुरक्षित हैं और फिलहाल उनकी देखभाल डेयरी मालिक कर रहे हैं। दंपती के परिजन भी लुधियाना में रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री द्वारा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शुरु करने का ऐलान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here