हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 174.24 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नयी दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में 34 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 174.24 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 34 लाख 75 हजार 951 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 174 करोड़ 24 लाख 36 हजार 288 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 30 हजार 757 नये मरीज सामने आये हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या तीन लाख 32 हजार 918 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0,78 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 67 हजार 538 लोग कोविड मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 19 लाख 10 हजार 984 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.39 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 79 हजार 715 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही कुल परीक्षणों की संख्या बढ़कर 75 करोड़ 55 लाख 32 हजार 460 हो गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here