हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीपीएफ कर्मचा...

    सीपीएफ कर्मचारी यूनियन ने फूंका पुतला

    Fazilka News
    फाजिल्का। पुतला फूंकते हुए सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के सदस्यगण।

    पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न करने और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के विरोध में जताया रोष | Fazilka News

    • जल्द ही शुरु किया जाएगा तीखा संघर्ष : सभरवाल, कुलदीप | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। जिला फाजिल्का (Fazilka) में सीपीएफ कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी के अनुसार पंजाब भर के विभिन्न जिलों में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जहां सरकार सत्ता में आने से पहले वायदा करती थी कि हम सत्ता में आते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे। लेकिन इसके उलट कैबिनेट में पास होने के बाद भी पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की गई है।

    चार और उत्पीड़न कर रही है। जिसको लेकर पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में विरोध है। आज जिला फाजिल्का के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द हमारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।

    प्रदेश अध्यक्ष जो कि धक्केशाही का शिकार हुए हैं उन्हें पुरानी जगह पर लगाया जाए। अगर पंजाब सरकार ऐसा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में मान सरकार को तीखे संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। जल्द ही पूरे पंजाब के कर्मचारी लामबंद होकर एक अक्टूबर को दिल्ली रैली में दिखा देंगे कि उनमें पंजाब सरकार के खिलाफ कितना गुस्सा है।

    जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सभरवाल ने कहा कि सरकार को सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से किया गया वादा पूरा करना चाहिए और पेंशन अधिनियम 1972 के अनुसार 2004 से पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए। जीपीएफ खाते तुरंत खोलें और एनपीएस खाते बंद करें। संघर्ष में की गई विकटेमाईजेशन रद करे। इस मौके पर संरक्षक धरमिंदर गुप्ता स्वीकार गांधी, पेंशनर नेता हरभजन सिंह खुंगर, राज्य नेता दलजीत सिंह, जिला

    चेयरमैन निशात अग्रवाल, जिला कैशियर राज कुमार, रमन सिंह एकवन, जिला मीडिया प्रभारी इन्कलाब सिंह गिल और रोहित सेतिया, प्रेम कंबोज, बलविंदर सिंह, डी.सी. आॅफिस कर्मचारी यूनियन से सुनील कुमार, पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला, महासचिव सुखदेव चंद,मैडम नवनीत कौर,शिक्षक संगठनों से अमनदीप सिंह बराड़, सिमलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिंदर कंबोज, ओम प्रकाश, मोहन लाल, इंद्रजीत सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– करंट लगने से मोबाइल कम्पनी का कर्मचारी घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here