हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में ‘संकट’! लोगों का सांस लेना हुआ दूभर!

    Delhi AQI Today

    Delhi Air Pollution: नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि स्थानीय निवासियों का सांस लेना दूभर हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंता होना लाजमी है। रविवार सुबह 7:30 बजे दर्ज किए वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर का नोट किया गया जोकि 366 अंक पर पहुंच गया था। और तो और दिल्ली एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा। Delhi AQI Today

    इसी प्रकार दिल्ली से सटे शहरों जैसे:- फरीदाबाद में एक्यूआई 309, गुरुग्राम में 240, गाजियाबाद में 312, ग्रेटर नोएडा में 304 और नोएडा में 309 अंक रहा। इन सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब श्रेणी में है, जोकि स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना गया है।

    खराब वायु गुणवत्ता का सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर

    दिल्ली के 8 प्रमुख हिस्सों में एक्यूआई का स्तर 400 के ऊपर और 500 तक पहुंच गया है। इसी तरह अलीपुर में 410, आनंद विहार में 412, नेहरू नगर में 408, विवेक विहार में 404, वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 अंक दर्ज किया गया है। जोकि गंभीर श्रेणी में आता है, इसका सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ना लाजिमी है।

    इसी तरह से दिल्ली के कई अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर काफी उच्च दर्ज किया गया है। जैसे:-अशोक विहार में 392, आया नगर में 313, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, चांदनी चौक में 353, मथुरा रोड में 354, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 356, द्वारका सेक्टर 8 में 400, आईजीआई एयरपोर्ट में 327, दिलशाद गार्डन में 380, आईटीओ में 320, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 340, लोधी रोड में 302, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 372, मंदिर मार्ग में 328, नजफगढ़ में 319, नॉर्थ कैंपस डीयू में 348

    एनएसआईटी द्वारका में 319, ओखला फेस 2 में 371, पटपड़गंज में 388, पंजाबी बाग में 370, पूषा में 327, आरके पुरम में 373, रोहिणी में 382, शादीपुर में 385, सिरी फोर्ट में 357, श्री अरविंदो मार्ग में 340 अंक दर्ज किए गए हैं। एक्यूआई यदि इसी तरह उच्च स्तर पर बना रहता है तो दिल्ली और एनसीआर निवासियों को सांस लेना कठिन हो जाएगा, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वांस रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए। Delhi AQI Today

    Ayushman Bharat Yojana: सरकार ने जारी की, आयुष्मान भारत योजना की पात्रता के लिए अनिवार्य दस्तावेजों …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here