हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश महाराष्ट सरका...

    महाराष्ट सरकार पर संकट: शिंदे के साथ शिवसेना के 50 से अधिक विधायक!

     Maharashtra, overnment

    केन्द्र का एक मंत्री शरद पवार को धमका रहा: राउत

    मुम्बई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर पैनी निगाह बनाए हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस अचानक दिल्ली रवाना हो गये। सूत्रों के अनुसार फडनवीस महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से चर्चा करके आगे की रणनीत पर विचार करेंगे। फडनवीस के घर सागर बंगला पर विधायकों का आना जारी है। उनके घर के सामने हलचल तेज हो गयी है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह राज्य की राजनीतिक उठापटक पर पैनी निगाह बनाये हुए हैं। भाजपा इस बार इसलिए ज्यादा चौकन्नी है क्योंकि पूर्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार के साथ सरकार बनाने के बाद धोखा खा गयी थे और सरकार गिर गयी थी। उधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिदे के साथ शिवसेना के 50 से अधिक विधायक बताये जा रहे हैं। एक-एक करके विधायक शिवसेना का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं इस घटनाक्रम को देखते हुए शिवसेना ने आज बैठक बुलाई है।

    महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट में भाजपा का हाथ: पवार

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का हाथ है। उन्होेंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिव सेना के बागी विधायकों की गुवाहाटी के होटल में किसने व्यवस्था की। एक प्रश्न के जवाब में पवार ने कहा कि पिछले ढाई वर्ष में महा विकास अघाड़ी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। यदि कोई यह कहता है कि काम नहीं हुआ तो उसकी राजनीतिक अज्ञानता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने एक बयान दिया था कि शिव सेना, कांग्रेस और राकांपा से संबंध तोड़ ले और भाजपा के साथ सरकार बनाये, इस पर राउत ने कहा था कि उन्हें जो भी कहना है,यहां आकर कहें, तब हम आपकी बात मानेंगे। पवार ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि वर्तमान सरकार अल्पमत में है या नहीं इसका फैसला तो विधानसभा में ही होगा और सदन में बहुमत सिद्ध करने के समय बागी विधायक भी सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे। राकांपा नेता अजीत पवार ने आज बयान दिया था कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा का कोई हाथ नहीं है इस पर पवार ने कहा कि अजीत पवार को असम की स्थिति की जानकारी नहीं है, उन्हें सिर्फ मुंबई की जानकारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here