हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश Daman Theft: ...

    Daman Theft: गुजरात में करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह किया गिरफ्तार

    Gujarat News
    सांकेतिक फोटो

    Daman Theft: दमन। दमन के मच्छीवाड़ा क्षेत्र में फरवरी माह में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की घटना का पर्दाफाश हो गया है। दमन अपराध शाखा ने इस मामले में गुजरात के दाहोद जिले के एक संगठित गिरोह को जिम्मेदार पाया है। चोरों ने रणछोड़राय मंदिर और एक एनआरआई के मकान को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण, विदेशी मुद्रा और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं चुरा ली थीं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। Gujarat News

    दमन पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों के माध्यम से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम हैं – नरेश, कालू, भारत, पंकज और जिग्नेश। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 तोला सोना बरामद किया है, हालांकि चोरी की गई नकदी अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

    चोरी की एफआईआर मोटी दमन थाने में दर्ज की गई थी

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तनु शर्मा ने जानकारी दी कि यह मामला अंतरराज्यीय अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि सभी आरोपी दमन से बाहर के हैं। फरवरी में चोरी की एफआईआर मोटी दमन थाने में दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में स्थानीय पुलिस ने नरेश और कालू को पकड़ा था। इसके बाद अपराध शाखा ने मानव खुफिया (Human Intelligence) और तकनीकी सहायता से भारत, पंकज और जिग्नेश को भी हिरासत में लिया।

    इस मामले में भारत को मुख्य रिसीवर बताया गया है, जिसने चोरी का माल खरीदा। उसके विरुद्ध गुजरात में 50 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, और वह हाल ही में गुज्जर टॉक अधिनियम के तहत सजा काटकर रिहा हुआ है। शेष दो आरोपी भी अपराध के पुराने इतिहास से जुड़े पाए गए हैं।

    पुलिस ने चोरी से संबंधित कई स्थानों पर छापेमारी की और निरंतर प्रयासों से सफलता हासिल की। एएसपी तनु शर्मा ने कहा कि शेष चुराए गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों पर लगाम कसने के लिए भविष्य में और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Gujarat News

    Anchal Dalal: रायगढ़ जिले की कौन है ये नई ‘लेडी सिंघम’ जिन्होंने पद ग्रहण करते ही दे दी ये चेतावनी!