हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बसताड़ा टोल प...

    बसताड़ा टोल पर सुखदुआ समाज की अनोखी पहल

    Gharaunda News
    Gharaunda News: बसताड़ा टोल पर सुखदुआ समाज की अनोखी पहल

    निर्जला एकादशी पर राहगीरों को अपने हाथों से पिलाया मीठा पानी

    • गन्ने के रस की छबील पर उमड़ी भीड़, बच्चों के लिए बिस्किट भी बांटे गए

    घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जहां आमजन ने शहरभर में मीठे पानी की छबील लगाकर पुण्य कमाने की कोशिश की, वहीं सुखदुआ/किन्नर समाज की सेवा भावना सबसे अलग और प्रेरणादायक नजर आई। बसताड़ा टोल प्लाजा पर किन्नरों ने अपनी तरफ से एक विशेष छबील लगाकर खुद राहगीरों को अपने हाथों से मीठा पानी पिलाया। लोगों की माने तो किन्नर समाज की यह पहल पहली बार देखी गई है, जिसमें उन्होंने बिना किसी दिखावे के, केवल सेवा की भावना से यह छबील लगाई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि इस गर्मी में ठंडा पानी किसी संजीवनी से कम नहीं है। Gharaunda News

    घरौंडा तहसील कार्यालय के सामने प्रॉपर्टी एसोसिएशन घरौंडा की तरफ से गन्ने के रस की विशेष छबील लगाई गई, जो मीठे पानी की छबीलों से ज्यादा भीड़ खींचने में सफल रही। एसोसिएशन प्रधान अनिल गोयत ने बताया कि निर्जला एकादशी जैसे अवसर पर सिर्फ पानी ही नहीं, गन्ने का रस भी शरीर को ठंडक देता है और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसी सोच के तहत दो कोल्हू लगाए गए और करीब 4 से 5 क्विंटल गन्ने से रस निकालकर लोगों को पिलाया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक यहां भारी भीड़ लगी रही।

    दिल्ली चुंगी व बस स्टैंड पर भी छबीलों का आयोजन | Gharaunda News

    दिल्ली चुंगी पर सोनू व उनके भाइयों द्वारा भी गन्ने के रस की छबील लगाई गई। सोनू ने बताया कि परिवार और मित्रों के सहयोग से यह सेवा की गई है, जो हर साल निर्जला एकादशी पर की जाती है। वहीं, सहयोग इंटरनेशनल संस्था ने बस क्यू शेल्टर पर मीठे पानी की छबील लगाई। संस्था के पदाधिकारी नरेंद्र चावला ने बताया कि गर्मी में राहगीरों को मीठा पानी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बच्चों के लिए बिस्किट के पैकेट भी बांटे गए। बच्चों को जब बिस्किट दिए गए तो उनके चेहरों पर मुस्कान देखने लायक थी।

    यह भी पढ़ें:– ईदगाह का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था, दिए निर्देश