हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में पटाखा गोदामों में के बाहर लगी भीड़

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में पटाखा गोदाम खुलने से पहले गोदाम के बाहर लगी भारी भीड़।

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: दिवाली पर्व पर दो दिन तक ग्रीन पटाखे बेचे जाने के सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के बाद गुरुग्राम में पटाखों की खरीदारी के लिए गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर से लोग पहुंचे। यहां पटाखा गोदामों के बाहर हजारों की संख्या में लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। पटाखा विक्रेताओं ने कई गुणा दामों में पटाखे बेचकर मोटी कमाई की। मुंह मांगे रुपये लोगों से वसूले गए। पटाखा गोदामों के पास सुरक्षा की कमी देखी गई।

    यहां रेवाड़ी रोड पर गुरुग्राम का दूसरा गांव गाड़ौली में पटाखों के कई गोदाम हैं। गोदामों में पहले से ही दिवाली की तैयारियों को लेकर पटाखों की खेप भर दी गई थी। पहले तो पटाखों पर रोक की सूचनाओं के बीच लोग बैकडोर से पटाखे खरीद रहे थे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से सिर्फ दो दिन ही पटाखों की बिक्री के निर्धारित किये गये तो पहले दिन रविवार को लोगों का हुजूम पटाखे खरीदने के लिए उमड़ पड़ा। इतनी ज्यादा भीड़ होने के बाद भी पटाखा गोदामों के आसपास से पुलिस नदारद रही। कायदे से वहां पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए थी। Gurugram News

    पटाखे खरीदने आए लोगों ने जहां जगह मिली, वहीं पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। इस कारण से रेवाड़ी रोड जाम हो गया। जो लोग शहर में आ रहे थे या हरसरू, रेवाड़ी व अन्य तरफ जा रहे थे, वे भी यहां जाम में फंसे रहे। एक घंटे से भी ज्यादा का समय जाम से निकलने में लग रहा था। हालांकि जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस जरूर नजर आई।

    यह भी पढ़ें:– डीएपी खाद की काला बाजारी जारी, भिवानी के लोहारू अनाज मंडी में कृषि विभाग के गोदाम में स्टाक से ज्यादा मिले खाद के कट्टे