हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Vietnam Cruise Accident: वियतनाम में क्रूज हादसा, 37 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

    Vietnam Cruise accident News
    Vietnam Cruise Accident: वियतनाम में क्रूज हादसा, 37 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

    Tourists died in cruise: हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हालोंग खाड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। क्वांग निन्ह प्रांत में शनिवार को एक क्रूज जहाज, जिसमें अनेक पर्यटक सवार थे, अचानक आए भीषण तूफान की चपेट में आकर पलट गया। इस हादसे में अब तक 37 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। Vietnam Cruise accident News

    वियतनाम की समाचार एजेंसी के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई, जब जहाज को तीव्र गति के तूफान का सामना करना पड़ा। 2:05 बजे के आसपास क्रूज का संपर्क संबंधित अधिकारियों से टूट गया और थोड़ी ही देर में वह खाड़ी के जल में डूब गया।

    जहाज पर कुल 48 यात्री सवार थे, जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएं थीं

    जहाज पर कुल 48 यात्री सवार थे, जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएं थीं। इनमें कई बच्चे और युवा भी शामिल बताए गए हैं। स्थानीय मीडिया की मानें तो अधिकांश यात्री हनोई से आए वियतनामी परिवार थे, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के दर्शन हेतु आए थे। हालांकि मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद, बचाव दल द्वारा 11 यात्रियों को सुरक्षित जल से बाहर निकाला गया है। लेकिन अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए व्यापक स्तर पर बचाव अभियान जारी है।

    वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। हालोंग खाड़ी, वियतनाम का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रति वर्ष देश-विदेश से लाखों पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। यह खाड़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और चूना-पत्थर की पहाड़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। Vietnam Cruise accident News

    Parliament Monsoon Session 2025: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, सरकार ने विपक्ष से मांगा सहयोग