हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नोटबंदी पर के...

    नोटबंदी पर केजरीवाल का मोदी पर घोटाले का आरोप

    नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि नोट बदलने में बड़ा घोटाला किया गया है और इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी को पहले ही दे दी गयी थी जिससे कि वह अपने धन को बदल सके।
    श्री केजरीवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जुलाई और सितंबर की तिमाही में बैंकों में सामान्य की तुलना में अधिक पैसे जमा किये गये जिससे साफ पता चलता है कि सरकार ने अपने लोगों को इसकी जानकारी पहले दे दी थी।
    कालेधन वालों को भाजपा ने पहले ही सतर्क कर दिया था और अब नोट बदलने के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। (वार्ता)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here