हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी IGI एयरपोर्ट ...

    IGI एयरपोर्ट पर महिला आभूषण, लग्जरी घड़ी और विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार

    New Delhi
    New Delhi: IGI एयरपोर्ट पर महिला आभूषण, लग्जरी घड़ी और विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार

    नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अवैध रूप से सोने-चांदी के आभूषण, लग्जरी घड़ी और विदेशी मुद्रा के साथ एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री के पास अमेरिकी पासपोर्ट है और बरामद हुए वस्तुओं की कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है, जिसे अवैध रूप से लाया जा रहा था।

    दरअसल, अमेरिकी पासपोर्ट धारक एक महिला यात्री हांगकांग से फ्लाइट नंबर सीएएक्स-695 से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर पहुंची थीं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने महिला यात्री को संदेह के आधार पर रोका और उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। जांच के दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार विस्तृत भौतिक जांच की गई।

    इस दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में अघोषित विदेशी मूल के सामान और मुद्रा बरामद हुई। महिला अपने साथ सोने और हीरे के 1.2 किलोग्राम के आभूषण, 10 किलो चांदी के बर्तन, रॉलेक्स, बुल्गारी, चोपार्ड और कार्टियर लग्जरी घड़ियां, 9,084 अमेरिकी डॉलर, 605 यूरो और 2,540 हांगकांग डॉलर लेकर आई थी, जिसे कस्टम विभाग ने तुरंत जब्त कर लिया। New Delhi

    जब्त किए गए सामानों का कुल मूल्य 5.42 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए अघोषित होने के कारण इन वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है।

    इसके अलावा, जांच के दौरान मिले घरेलू 552 ग्राम वजन की सोने की वस्तुएं जब्त नहीं की गईं और यात्री को लौटा दी गईं। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

    बता दें कि 19 फरवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही कस्टम विभाग ने दो यात्रियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 10 करोड़ रुपए थी। यात्रियों ने अपने ट्रॉली बैग में 10 पॉलिथीन के पाउच में नशीला पदार्थ रखा था। New Delhi

    यह भी पढ़ें:– 2027 चुनाव को लेकर भागीदारी पार्टी सक्रिय