भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Operation Muskaan: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला बाल कल्याण समिति भिवानी के हाथ बड़ी सफलता लगी। सीडब्ल्यूसी ने अभियान चलाकर तीन बच्चों को रेस्क्यू किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। यह जानकारी देते हुए सीडब्लयूसी सदस्य अधिवक्ता धीरज सैनी ने बताया कि जिला पुलिस की इस विशेष टीम में जिला बाल कल्याण समिति भिवानी व जिला पुलिस से इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह, सब-इंस्पेक्टर कपिल देव, लेडी सब-इंस्पेक्टर नीलम देवी, लेडी सब-इंस्पेक्टर अमिता देवी और एसपीओ राकेश कुमार शामिल रहे। Bhiwani News
अधिवक्ता सैनी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम को रोकना है तथा इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और ढाबों पर विशेष नजर रखी जाती है, ताकि कोई भी बच्चा शोषण का शिकार न हो और अपने घर पहुंच सके। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाल कल्याण समिति भिवानी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रदीप सिंह तंवर ने कहा कि सीडब्ल्यूसी का मुख्य लक्ष्य बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है। इस अभियान के दौरान सीडब्ल्यूसी के अन्य सदस्य सतेंद्र तंवर, नीलम रानी, दिनेश अत्री, एडवोकेट धीरज सैनी व जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र कुमार सुथार भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– वेल्डिंग की चिंगारी ने फूंके फर्नीचर के चार गोदाम















