हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऑनलाइन धोखाधड़...

    ऑनलाइन धोखाधड़ी करके निकाले गए 2,08,800 रुपये वापिस कराए

    Kairana News
    Kairana News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करके निकाले गए 2,08,800 रुपये वापिस कराए

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली में कार्यरत साइबर सेल की टीम ने अलग-अलग बैंक खातों से धोखाधड़ी करके निकाली गई 2,08,800 रुपये की धनराशि वापस कराई है। कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नवाजिश व उसके परिजनों के बैंक खातों से अज्ञात ठगों ने 20 जनवरी 2025 व 30 मार्च 2025 को ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 3,97,100 रुपये निकाल लिए थे। मामले के सम्बंध में पीड़ित की ओर से कोतवाली कैराना पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। Kairana News

    इसके पश्चात, साइबर हेल्पडेस्क/साइबर सेल कैराना के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेकर बैंकों से पत्राचार किया गया, जिसके चलते शुक्रवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार साइबर सेल की टीम ने पीड़ित व उसके परिजनों की 2,08,800 रुपये की राशि वापिस कराई। पीड़ित नवाजिश ने एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ कैराना हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कम्प्यूटर ग्रेड-बी अनिल कुमार, कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह तथा समस्त साइबल सेल टीम का आभार व्यक्त किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही एसयूवी ट्राले से टकराई, दूल्हे के 2 दोस्तों की मौत