हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साईबर, नार्को...

    साईबर, नार्कोटिक्स, महिला अपराधों पर अंकुश लगे: बंडारू दत्तात्रेय

    Bandaru-Dattatreya

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य में साईबर, नार्कोटिक्स तथा महिला अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया है। (Bandaru Dattatreya) दत्तात्रेय ने सोमवार को यहां राजभवन में सी.आई.डी हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अलोक मित्तल से साथ बातचीत में कहा कि उनका सबसे अधिक जोर राज्य को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने पर होगा।

    इसके लिए विशेष रूप से पुलिस विभाग को और अधिक जिम्मेवारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। राज्य में जितनी अधिक शांति और सदभाव होगा उतनी ही और अधिक प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उन्होंने विभागीय कार्यकुशलता के लिये सभी विभागों को स्ट्रीम लाईन करने पर जोर जिससे पारदर्शिता और सुशासन व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय समन्वय के साथ जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं और कार्यकर्मों का लाभ पहुंचाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।