हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चक्रवाती तूफा...

    चक्रवाती तूफान निवार का पुड्डुचेरी में कहर

    Cyclone Nisarga

    पुड्डचेरी। चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचायी है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये हैं। चक्रवाती तूफान बुधवार की रात तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला के मरक्कनम के पार गया। पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उपराज्यपाल किरण बेदी ने व्हाट्सऐप पोस्ट में जानकारी दी है कि सिर्फ ग्रांड बाज़ार पुलिस क्षेत्र से पेड़ गिरने की सात घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंंने बताया कि रेनबो नगर में एक घर में अचेत अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे को बचाया गया है।

    पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुयी थी, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। चक्रवात के मद्देनजर जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उचित एहतियाती कदम उठाए गए थे। पुडुचेरी बंदरगाह से सभी चक्रवात चेतावनी संकेत हटा दिए गए थे। इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायसामी आज निवार से हुयी क्षति का मुआयना करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।