हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Philippines Cyclone Update: फिलीपींस में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, बाढ़ और भूस्खलन में 30 की मौत, कई लापता

    Philippines Cyclone News
    Philippines Cyclone Update: फिलीपींस में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, बाढ़ और भूस्खलन में 30 की मौत, कई लापता

    Philippines Cyclone Update: मनीला। फिलीपींस में आए तीन उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफानों के कारण भीषण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे अब तक 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यह जानकारी फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) द्वारा शनिवार को दी गई। रिपोर्ट के अनुसार 7 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके बाढ़ में बह जाने या भूस्खलन की चपेट में आने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा में 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। Philippines Cyclone News

    एनडीआरआरएमसी के अनुसार, इस आपदा से देशभर में लगभग 53 लाख लोगों को प्रभावित किया है, जो कि लगभग 14.6 लाख परिवारों से संबंधित हैं। कई इलाकों में हालात अत्यंत गंभीर हो गए हैं। 88 शहरों और नगरपालिकाओं ने आपदा की स्थिति घोषित कर दी है, जिससे राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा सके।

    हालांकि तूफान विफा, फ्रांसिस्को और को-मे अब देश से आगे निकल चुके हैं, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण आने वाले दिनों में लुजोन द्वीप के कई हिस्सों में भारी वर्षा जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। Philippines Cyclone News

    चक्रवाती तूफानों ने कुछ ही दिनों में देश को भारी क्षति पहुंचाई

    फिलीपींस हर वर्ष औसतन 20 चक्रवाती तूफानों का सामना करता है। 24 जुलाई को मूसलधार वर्षा ने बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति को और अधिक भयावह बना दिया। हाल ही में आए तीन चक्रवाती तूफानों ने कुछ ही दिनों में देश को भारी क्षति पहुंचाई है। अब तक इस आपदा के चलते 12 लोगों की पुष्टि हुई मृत्यु हो चुकी है, जबकि 27 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

    एनडीआरआरएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, विफा तूफान और इससे जुड़ी दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी वर्षा ने अब तक 7,65,869 परिवारों, यानी लगभग 27,33,646 लोगों को प्रभावित किया है। लगातार हो रही बारिश से देश के कई हिस्सों में जलभराव और ज़मीन खिसकने की घटनाएँ सामने आई हैं। इस प्राकृतिक आपदा के चलते कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक 366.38 मिलियन पेसो (लगभग 6.5 मिलियन डॉलर) की क्षति का अनुमान लगाया गया है, जिसमें धान, मक्का, मूल्यवान फसलें, मत्स्य पालन तथा पशुधन शामिल हैं। Philippines Cyclone News