हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश डबवाली की मात...

    डबवाली की माता फूलां देवी इन्सां मरणोपरांत भी ये महान काम करके समाज के लिए मिसाल बन गईं

    Sirsa News

    शोध कार्यों के लिए नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में देहदान

    डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 175 कार्य निरंतर कर रही है। इन्हीं कार्यों के अंतर्गत अमर सेवा व ज्योतिदान मुहिम के तहत मंडी डबवाली से एक और प्रेरणादायक नेत्रदान व देहदान का कार्य सम्पन्न हुआ। ब्लॉक डबवाली की श्रद्धालु माता फूलां देवी इन्सां (75 वर्ष) धर्मपत्नी सचखंडवासी सेवादार केसर चंद इन्सां, निवासी गली लक्ष्मण दास मोंगा, मंडी डबवाली मंगलवार को अपने स्वासों रूपी पूंजी खर्च कर सतगुरु के चरणों में जा विराजीं। Sirsa News

    जीवनकाल में लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए उनके परिजनों ने देहदान के लिए खुइयां मलकाना से सच्ची प्रेमी समिति सेवादार विक्की इन्सां, गिरधर सेठी व वेद कालड़ा से संपर्क कर माता जी का पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान हेतु नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, सेक्टर-17ए, यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा (जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया। वहीं उनके नेत्र पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक, सरसा को दान किए, ताकि किसी जरूरतमंद नेत्रहीन को नई रोशनी मिल सके। इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास पर अरदास का शब्द बोला गया और पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। तदुपरांत उपस्थित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, साध-संगत, परिजनों व रिश्तेदारों ने शहर के मुख्य मार्ग पर अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई।

    माता फूलां देवी इन्सां अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच देह दान | Sirsa News

    इस दौरान सेवादारों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, माता फूलां देवी इन्सां तेरा नाम रहेगा तथा शरीरदानी माता फूलां देवी इन्सां अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाते हुए एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सचखंडवासी के दामाद सतीश अरोड़ा इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार बहन रूपा इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां के अलावा परिजन, रिश्तेदार, विभिन्न गांवों व शहर की सच्ची प्रेमी समितियों के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के भाई-बहन, क्षेत्रवासी व बड़ी संख्या में साध-संगत तथा शहर के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

    बता दें कि सचखंडवासी फूलां देवी इन्सां अपने पीछे पुत्र धर्मचंद इन्सां, रामस्वरूप इन्सां, अंग्रेज कुमार इन्सां, परमचंद इन्सां, पुत्रवधू सीमा इन्सां, प्रीति इन्सां, शालू इन्सां, बेटी उषा रानी इन्सां, दामाद सतीश कुमार इन्सां, पोत्र अमनदीप इन्सां, सुमनदीप इन्सां, कमलदीप इन्सां, कशिश इन्सां, कृष इन्सां, पौत्री प्रियांशी इन्सां, दोहेता साहिल इन्सां तथा दोहिती सोनम इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।

    बेटी व पुत्रवधुओं ने दिया अर्थी को कंधा | Sirsa News

    सचखंडवासी के आवास पर विनती का शब्द बोलने के उपरांत बेटा-बेटी एक समान की मिसाल पेश करते हुए माता फुला देवी इन्सां की बेटी ऊषा रानी, पुत्रवधु सीमा इन्सां, प्रीति इन्सां, शालू इन्सां, पुत्र धर्मचंद, रामस्वरूप, अंग्रेज कुमार, परम चंद सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने अर्थी को कंधा देकर समाज में बेटियों को समान अधिकार का संदेश दिया।

    सेवा मार्ग पर समर्पित जीवन

    जानकारी मुताबिक सचखंडवासी फूलां देवी इन्सां ने जनवरी 1968 में श्री जलालआणा साहिब में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी। तब से लेकर अंतिम समय तक उन्होंने मानवता भलाई व सेवा कार्यों में अपना जीवन समर्पित रखा और पूरे परिवार को भी इसी मार्ग पर अग्रसर किया। Sirsa News