हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन डबवाली पुलिस ...

    डबवाली पुलिस ने लावारिस बच्चे को परिजनों से मिलवाया

    Sirsa News

    डबवाली (सच कहूँ/मनदीप सिंह) । ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना शहर डबवाली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बस स्टैंड पर मिले एक लावारिस नाबालिग बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया। थाना शहर डबवाली के प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मंडी डबवाली में गश्त कर रही थी। Sirsa News

    इसी दौरान बस स्टैंड पर एक बच्चा अकेला खड़ा मिला, जो बोलने में असमर्थ था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और सोशल मीडिया ग्रुप सहित अन्य माध्यमों से प्रयास किया। अंतत: बच्चे के परिजनों का पता चला, जो रानियां क्षेत्र के निवासी हैं। आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा 22 फरवरी को शाम 4 बजे घर से निकला था और भटकते हुए डबवाली पहुंच गया।

    बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार भावुक हो गया और पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्रबंधक थाना ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई बच्चा लावारिस, गुमशुदा या असहाय अवस्था में दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना/चौकी या डायल 112 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा और लावारिस बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित भविष्य देने के लिए लगातार प्रयासरत है। Sirsa News