हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डबवाली: गांव ...

    डबवाली: गांव लोहगढ़ की साध संगत ने वितरित की 100 कोरोना रोकथाम किट

    Sadh Sangat of village Lohgarh

    डबवाली (राजमीत इन्सां)। डबवाली ब्लॉक के गांव लोहगढ़ की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की साध संगत ने शुक्रवार को गांव में जरुरतमंद लोगों को 100 कोरोना रोकथाम किट व 10 भाप स्कीमर वितरित किए। गांव लोहगढ़ भंगीदास निर्मल सिंह इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध संगत की ओर से मानवता भलाई के 135 कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साध संगत हर मुश्किल घटी में जरुरतमंद लोगों की सहायता करनी नही भुलते।

    उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे वहीं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार कोरोना वॉरियर्स को फूट बांटकर, नींबू पानी पिलाकर सेल्यूट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव लोहगढ़ की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की साध संगत ने 100 जरुरतमंद लोगों को कोरोना रोकथाम किट देकर फेस मास्क लगाकर रखना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना, बार बार साबून से हाथ धोने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर 15 मैंबर गुलजार सिंह इन्सां, राजमीत सिंह इन्सां,अमन सोनी, तिलक राज इन्सां,सीमा इन्सां, अंग्रेज कौर इन्सां, गुरमीत कौर इन्सां व अन्य गांव की आशा वर्कर मौजूद थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।