हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home सरसा Run For Rania...

    Run For Rania Marathon: रन फॉर रानियां मैराथन में दारा सिंह व मुक्ता रहे प्रथम

    Sirsa News
    विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते विशाल वर्मा व पुनीता वर्मा।

    दीपक व खुशी रहे द्वितीय, सन्नी और स्नेहा ने हासिल किया तृतीय स्थान

    Run For Rania Marathon: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। रानियां क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा की ओर से कराई गई रन फॉर रानियां मैराथन का समापन शानदार रहा। मैराथन की शुरूआत गांव अभोली से युवा कांग्रेस नेता विशाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया, जो 5 किलोमीटर का रास्ता तय कर खेल स्टेडियम रानियां में संपन हुई। इस दौड़ में जिले के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। Sirsa News

    इस मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विशाल वर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी ने रानियां को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया है जिसकी शुरूआत मैराथन के साथ हुई। मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरुकता का एक संदेश देना रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार की अनदेखी के कारण क्षेत्र में नशा तस्करों के हौंसले बुलंद है और युवा नशे की दलदल में फंसकर अपनी जवानी बर्बाद कर रहे हैं।

    मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरुकता का एक संदेश देना | Sirsa News

    रन फार मैराथन रानियां के लड़कों की श्रेणी में प्रथम दारा सिंह मोबाइल, द्वितीय दीपक को साइकिल व तृतीय सनी को स्मार्ट वॉच तथा इसी क्रम में लड़कियों में प्रथम मुक्ता को साइकिल, द्वितीय व तृतीय विजेता खुशी व स्नेहा को स्मार्ट वाच के प्रदान कर विशाल वर्मा व पुनीता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बाहिया से कोच पिंटू व संदीप वर्मा, सहयोगी सलवंत सिंह, भुवनेश मेहता, सुशील गर्ग, मुकेश मेहता, रघुबीर गोबिंदपुरा, राजेश वर्मा, बलदेव जोसन, दारा सिंह जज, बलविंद्र खिंडा, देंवेद्र चंदी सहित अन्य उपस्थित रहे। Sirsa News

    Bulandshahr Accident: बस और मैक्स पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, देखने वाले रह गए दंग! 10 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here