हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश HTET 2023: एच...

    HTET 2023: एचटीईटी परीक्षा के लिए हुआ तारीखों का ऐलान, जल्दी भर लें अपने फार्म दिसंबर में होगा एग्जाम

    HTET 2023
    HTET 2023: एचटीईटी परीक्षा के लिए हुआ तारीखों का ऐलान, जल्दी भर लें अपने फार्म दिसंबर में होगा एग्जाम

    HTET 2023 Registration: हाल फिलहाल ही हरियाणा बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा एचटीईटी एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया है। हरियाणा एचटीईटी 2023 एग्जाम दिसंबर में होने जा रहे हैं। हरियाणा बोर्ड आॅफ स्कूल द्वारा बताया गया कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 दिसंबर में आयोजित की जाएंगी और इसके लिए बोर्ड, जल्द ही आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया कि एचटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया इस हफ्ते तक शुरू किए जाने की संभावना है। वैसे हरियाणा एचटीईटी परीक्षा 2023 के लिए बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन हेतु आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से आवेदन कर सकेंगे। HTET 2023

    Putin Suffered a heart attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक! फर्श पर गिरे मिले…

    इन पदों के लिए किया जा रहा परीक्षा का आयोजन

    बता दें कि हरियाणा एचटीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन पीजीटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पदों के लिए किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एचटीईटी 2023 परीक्षा 2 और 3 दिसंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षाएं केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। एचटीईटी पीजीटी एग्जाम 2 दिसंबर को जबकि पीआरटी और टीजीटी के लिए एग्जाम 3 दिसंबर को होने निश्चित हुए हैं।

    पीजीटी एग्जाम में के लिए पात्र उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड या समकक्ष योग्य होना आवश्यक है। वहीं टीजीटी एग्जाम के लिए बीएड डिग्री धारक और संबंधित विषय में बैचलर डिग्रा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि एचटीईटी 2023 पीआरटी एग्जाम के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास किए हुए होना चाहिए। साथ ही दो साल का डीएलएड कोर्स भी हो या उसके फाइनल ईयर में पढ़ रहा हो।

    ऐसे करें आवेदन

    • सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
    • होमपेज पर HTET 2023 टैब खोलें।
    • फिर आवेदन पत्र लिंक को खोलें।
    • अपना लॉगिन विवरण तैयार करने के लिए पहले अपना पंजीकरण करें।
    • अब, अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
    • सभी दस्तावेज अपलोड करने उपरांत परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
    • फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here