हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ बेटियों ने दि...

    बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा व मुखाग्नि

    Daughter gave birth to father and sister

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के ब्रांड थे अम्बेस्डर

    भादरा, सच कहूँ न्यूज। गांव भिरानी के ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान के ब्रांड अम्बेस्डर कृष्ण कुमार जलन्धरा टेलर (45) की सड़क दुर्घटना में हुई असामायिक मृत्यु के बाद शुक्रवार को हुए उनके अंतिम संस्कार में उनकी दोनों बेटियों ने अर्थी को कंधा व मुखाग्नि देकर सामाजिक दायित्व को पूरा किया हैं। कृष्ण कुमार की वीरवाार को दिल्ली जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

    गांव भिरानी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के ब्रांड अम्बेस्डर कृष्ण कुमार जलंधरा के केवल दो पुत्रियों है। दोनों पुत्रियां ऋतु व रेणु गांव के राजकीय विद्यालय से 2 अलग-अलग सत्र में 12वीं सेंटर टॉप करने के बाद इस समय जयपुर में अध्यनरत हैं। शुक्रवार को दोनों बेटियों ने न केवल अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि देकर भी पिता के प्रति सामाजिक दायित्व को बखूबी पूरा किया व अहसास कराया कि बेटियां भी बेटों से कम नही हैं। कृष्ण कुमार जलंधरा को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रयासों के कारण गांव भिरानी की लोक सेवक समिति व जन जागरूक समिति ने पूर्व में सम्मानित भी किया था। उनके असामायिक निधन पर सैंकड़ों ग्रामवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।