हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home कैथल हादसे के बाद ...

    हादसे के बाद जागा प्रशासन, दोनों तरफ स्पीड ब्रेक व साइनेज लगाने के निर्देश

    Kaithal News
    Kaithal News: हादसे के बाद जागा प्रशासन, दोनों तरफ स्पीड ब्रेक व साइनेज लगाने के निर्देश

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: गत दिनों हुए भयानक हादसे के दृष्टिगत सोमवार को डीसी डा. विवेक भारती ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित मुंदड़ी नहर का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रिज के दोनों तरफ स्पीड ब्रेक व साइनेज लगाए जाएं। इसके अलावा नहर पर रिंग वॉल बनाने के साथ साथ मेटल बीम क्रस बैरियर बनाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न घटे। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोड सेफ्टी की बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, पीडब्लयूडी कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– तान्या हेमंत ने जीता बेनडिगो इंटरनेशनल बैडमिंटन का एकल खिताब

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here