हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संदिग्ध परिस्...

    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कोहराम

    Kairana News
    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कोहराम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। गांव अलीपुर (Alipur) में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। Kairana News

    शुक्रवार को क्षेत्र के अलीपुर निवासी आसिफ नामक युवक का शव गांव के ही एक किसान के आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। पशुओं के लिए चारा लेने गई महिलाओं ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर मृतक के परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पेड़ से लटके युवक के शव को नीचे उतारा। इसके बाद परिजन मृतक युवक के शव को अपने साथ गांव में ले गए। बाद में परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही मृतक युवक के शव को गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक युवक तीन बच्चों का पिता बताया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते युवक के आत्महत्या किये जाने की चर्चा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने युवक की मौत के मामले से अनभिज्ञता जताई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here