हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सीआईडी शाखा म...

    सीआईडी शाखा में तैनात एसआई का शव मिला

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। कालवाड थाना इलाके में खुद के घर में ही पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में तैनात एक एसआई का शव मिला। मकान अंदर से लॉक था और नौकरानी ने खिड़की से झांक कर देखा तो एसआई बाथरूम में नग्न हालत में गिरे पड़े थे। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। थानाधिकारी महावीर यादव ने बताया कि एसआई धर्मेंद्र यादव (50) की उनके ही घर में लाश मिली है। वे थाना इलाके में स्थित सुशांत सिटी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। एसआई धर्मेंद्र यादव पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में तैनात थे। Jaipur News

    पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उनकी पत्नी और बच्चे घर में शादी होने के कारण बीकानेर गए हुए थे। घर पर खाना बनाने के लिए नौकरानी आई। डोर बेल बजाने के बाद भी एसआई धर्मेंद्र यादव ने गेट नहीं खोला। कुछ देर रुकने के बाद नौकरानी दूसरी जगह अपने काम पर चली गई। रात साढ़े सात बजे खाना बनाने के लिए नौकरानी दोबारा घर आई। काफी देर तक डोर बेल बजाने और आवाज लगाने के बाद भी एसआई धर्मेंद्र ने गेट नहीं खोला।

    इस पर नौकरानी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो धर्मेंद्र बाथरूम की जमीन पर गिरे दिखाई दिए। अनहोनी की आशंका के चलते नौकरानी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और धक्का मारकर गेट खोलकर अंदर पहुंची। बाथरूम में धर्मेंद्र का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Jaipur News

    WhatsApp’s Warning: व्हाट्सएप ने दी भारत छोड़ने की धमकी! बंद हो जाएगा आपका WhatsApp?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here