हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सदिंग्ध परिस्...

    सदिंग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का लगाया आरोप | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के सेठी पैलेस के सामने बनी कालोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव सदिंग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसकी पहचान किकरखेड़ा निवासी के रुप में हुई। दिवार के साथ शव संदिग्ध हालत में पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति को दी, जिन्होंने उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए कार्रवाई एवं जांच शुरू कर दी है। Abohar News

    जानकारी के अनुसार किकरखेड़ा निवासी प्रदीप पुत्र सुशील कुमार के परिजनों ने बताया कि कल रात वह करीब 7 बजे गांव के ही खेल के मैदान में गया था, लेकिन देर रात तक वापिस नहीं आया। इधर आज सुबह उसका शव सेठी पैलेस के सामने बनी अग्रसैन कालोनी की एक दिवार के साथ पड़ा था, जिसकी सूचना मिलने पर नर सेवा समिति सदस्य बिट्टू नरूला और रवि कुमार मौके पर पहुचें और डीएसपी अरूण मुंडन व थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में शव को मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर परिजनों को प्रदीप की मौत की खबर मिली तो वे अस्पताल में पहुंचें और उसकी पहचान की। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। Abohar News

    इधर डीएसपी व थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल की अच्छी तरह से जांच पड़ताल की जा रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके, वहीं मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हंै। उसी के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण का पता चल पाएगा।

    यह भी पढ़ें:– नारकीय जीवन जीने को मजबूर वरियाम खेड़ा के निवासी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here