हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कसेरवा कलां म...

    कसेरवा कलां में विद्युत टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े

    Kairana News
    Kairana News: कसेरवा कलां में विद्युत टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े

    उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ प्रथम के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने के लिए गई थी विद्युत टीम

    • टीम में शामिल अवर अभियंता ने एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दिया शिकायती-पत्र

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव कसेरवा कलां में मुर्गी फार्म में चेकिंग के लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलवारों ने बिजली चोरी से रोकने पर टीम के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। टीम में शामिल अवर अभियंता ने पुलिस को शिकायती-पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News

    विगत बुधवार को विद्युत विभाग की टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ प्रथम अमित कुमार शाक्य के नेतृत्व में कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कसेरवा कलां में बिजली चेकिंग एवं बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदन हेतु गई थी। टीम में अवर अभियंता प्रदीप चौहान व संविदाकर्मी सागर व बधुप्रकाश शामिल थे। बताया गया है कि गांव कसरेवा कलां निवासी व्यक्ति के द्वारा अपने पिता के नाम से स्वीकृत नलकूप पर अवैध रूप से केबिल लगाकर मुर्गी फार्म के लिए विद्युत सप्लाई की जा रही थी। टीम के द्वारा बिजली चोरी में इस्तेमाल किये जा रहे विद्युत केबिल को जब्त करते हुए वीडियोग्राफी की गई। आरोप है कि इससे बौखलाए मुर्गी फार्म पर मौजूद कर्मचारी ने गाली-गलौच करते हुए टीम में शामिल विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों पर जैली (नुकीले हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया।

    आरोपी व्यक्ति टीम को चेकिंग करने से रोकते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। आरोपी के द्वारा विद्युत टीम के साथ में गाली-गलौच व हाथापाई भी की गई। आरोपी ने अपने समर्थन में कई लोगो को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उन लोगो ने भी टीम में शामिल विद्युतकर्मियों के साथ में गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियो ने गांव में दोबारा चेकिंग के लिए आने पर पीटे जाने की धमकी दी। विद्युत टीम ने आरोपियों से बामुश्किल अपनी जान बचाई। बाद में डायल-112 पर कॉल करके पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चेकिंग कार्य पूरा किया गया। टीम में शामिल अवर अभियंता प्रदीप चौहान ने पुलिस को शिकायती-पत्र देकर आरोपियों पर विभागीय कार्य में बाधा डालने, ड्यूटीकर्मियों के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करने, सरकारी कागजात फाड़ने तथा दोबारा चेकिंग करने जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। Kairana News

    वहीं, एसडीओ प्रथम अमित कुमार शाक्य ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह अवर अभियंता व संविदाकर्मियों के साथ में गांव कसरेवा कलां निवासी एक व्यक्ति के मुर्गी फार्म पर चेकिंग के लिए गए थे। वहां पर कुछ लोगो ने विद्युत टीम के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया है। उक्त व्यक्ति का एक मुर्गीफार्म और बताया गया है। वहां पर भी इसी पैटर्न पर बिजली चोरी किये जाने की सूचना है। दूसरे मुर्गीफार्म पर भी शीघ्र ही छापेमार कार्यवाही की जाएगी। उधर, आदर्शमण्डी थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायती-पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पड़ रही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी