हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाप की रंजिश ...

    बाप की रंजिश में बेटे पर जानलेवा हमला

    Abohar News
    बाप की रंजिश में बेटे पर जानलेवा हमला

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय मोहल्ला सुभाष नगर (Subhash Nagar) में आज कुछ लोगों ने पिता की रंजिश निकालने के लिए उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन 10 वर्षीय मनिंद्र पुत्र भूपेन्द्र की दादी कौशल्या ने बताया कि उसका बेटा भूपेन्द्र और उसकी पत्नी दोनों ही अमरुद बेचने का कार्य करते हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व मोहल्ले के ही कुछ लोगों से भूपेन्द्र की कहासुनी हो गई थी। Abohar News

    इसी की रंजिश के चलते गत दिवस जब भूपेन्द्र व उसकी पत्नी अमरुद बेचने गए और सांय के समय उसका 10 वर्षीय पोत्रा मनिंद्र गली में खेल रहा था तो कुछ युवकों ने उस पर बेसबॉल से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मनिंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। इसका पता चलते ही उसने तुरंत ही मनिन्द्र को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया तथा खुद थाना नं. 2 में पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने रात को ही मनिंद्र के बयान दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। Abohar News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here