हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Sheesh Mahal: शीश महल में पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में लजीज व्यंजनों ने दर्शकों को लुभाया

    Patiala News
    Patiala News: मेले के दौरान फूड स्टॉलों पर उमड़ी दर्शकों की भीड़।

    पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Punjab Sakhi Shakti Mela: विरासती इमारत शीश महल में 2 मार्च तक चल रहे पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला के दौरान लगी विभिन्न लजीज व्यंजनों की स्टॉलों ने दर्शकों को आकर्षित कर लिया है। पटियाला सहित स्थानीय शहर, दिल्ली, मुंबई, हिमाचल, राजस्थान और अन्य स्थानों से आए व्यंजन यहाँ पहुंचने वाले लोगों के मुंह में पानी ला रहे हैं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए मेले में आए लोग उंगलियां चाटने को मजबूर हो रहे हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि क्राफ्ट मेले में देसी घी से बने शुद्ध व्यंजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यहाँ आने वाले लोगों के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी स्टॉल संचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    मेले में इन व्यंजनों की लगी स्टालें | Patiala News

    मेले में भेलपुरी, अमेरिकन भुट्टा, शेर-ए-पंजाब ढाबा, अमृतसरी पंजाबी ढाबा, छोले-भटूरे, सिक्किम-चाइनीज-मोमोज-नूडल्स कॉम्बो, अन्ना डोसा (मुंबई), अमृतसरी नान-कुलचा, हिमाचली फूड, भैणी साहिब की आइसक्रीम, राजस्थानी फूड, मारवाड़ी केसरिया मिठाइयां, पूर्वांचल की लिट्टी-चोखा, दिल्ली चाट भंडार, मशहूर मूंग

    दाल पनीर चीला, बॉम्बे चौपाटी फूड, आइसक्रीम रोलर, साउथ इंडियन डोसा, पिज्जा कॉर्नर, कुल्हड़ चाय, कॉफी, जूस, मिस्टर मैंगो, कलकत्ता रोल, बॉम्बे स्नैक्स कॉर्नर, हरियाणा की जलेबी, राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर, पास्ता आदि स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ये लजीज पकवान युवाओं और बच्चों सहित हर वर्ग के लोगों को अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– Sirsa Crime News: सरसा में 2 कनाल जमीन के झगड़े में परिवार के बीच खून की होली, 2 की हत्या