हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डॉ मुखर्जी के...

    डॉ मुखर्जी के ‘एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ नारे को पीएम ने किया साकार

    Rajasthan News
    डॉ मुखर्जी के 'एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' नारे को पीएम ने किया साकार

    Dr. Syama Prasad Mukherjee Death anniversary : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने ‘स्मरण अभियान’ की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने ह्यएक पेड़ माँ के नाम अभियानह्य की भी शुरुआत की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया था। कश्मीर को लेकर डॉ मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। इस नारे कोे 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 70 मिनट में पूरा करते हुए कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने का ऐतिहासिक काम किया। Rajasthan News

    भाजपा सभी शक्ति केंद्रों पर 370 पेड़ लगाएगी

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनकी जयंती तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 370 पेड़ लगाएगी। इस अभियान का आगाज भाजपा प्रदेश कार्यालय से किया गया। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी नेता थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी और शिक्षाविद् डॉ मुखर्जी के जीवन चरित्र को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, नगर निगम उप महापौर पुनीत कर्णावत, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, भूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, पैनेलिस्ट सुरेश गर्ग, विकास बारेठ, विक्रम सैनी, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी मौजूद रहे। Rajasthan News

    Rajasthan Assembly by-Polls : विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की समितियां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here